बिहार

शेखपुरा डीएम ने सुनीं 56 जन शिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए।

ये रहीं मुख्य शिकायतें

आवेदकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण की राशि नहीं मिलने, वृक्ष कटाई, पेयजल, बिजली, सड़क, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और आवासीय प्रमाण-पत्र से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।

Advertisements
Ad 1

डीएम का सख्त निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा, “आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निष्पादन कर आवेदकों को कार्रवाई से अवगत कराएं। प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

Related posts

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन और सरकार का समन्वय मजबूत करेगा : सम्राट चौधरी

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: