बिहार

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए 5 एकड़ जमीन लीज पर, 30 साल का एग्रीमेंट रजिस्टर्ड

शेखपुरा, उमेश कुमार : शेखपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को जिला निबंधन कार्यालय में जमुआरा/कटनीकौल स्थित 5 एकड़ भूमि को 30 वर्षों के लिए लीज पर देने की प्रक्रिया पूरी की गई।

अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान की उपस्थिति में हुए इस पंजीकरण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जिला निबंधन पदाधिकारी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और अंचलाधिकारी शेखपुरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान ने कहा, “केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो ताकि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन का माहौल मिल सके।”

उन्होंने बताया कि जमुआरा/कटनीकौल क्षेत्र में मिली यह 5 एकड़ भूमि विद्यालय के लिए पर्याप्त है। यहां खेल का मैदान, आधुनिक लैब और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 30 साल की यह लीज शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर : डीएम

शेखपुरा में “नीति तारा” पर प्रशिक्षण, डीएम बोले- अब AI से होगी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग

युद्ध के साये में भी नहीं डिगा हौसला, रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही फुलवारी की दीपाली का पटना लौटने पर भव्य स्वागत

error: