बिहार

मिशन SAFAR के तहत कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के मार्गदर्शन में रविवार को न० 1 बिहार नवल यूनिट, पटना में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिशन SAFAR के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान सड़क सुरक्षा, प्री-हॉस्पिटल ट्रेनिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में सड़क संकेतों, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं रोचक तरीके से दी गईं। प्रशिक्षकों ने बताया कि सड़क पर सतर्कता और समय पर प्राथमिक उपचार कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। आयोजकों ने बताया कि सभी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाने की बात कही गई।

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

error: