बिहार

जोगबनी में एसएसबी की कार्रवाई, 89 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व बाइक जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की “एफ” समवाय जोगबनी की विशेष गश्ती टीम ने गुरुवार (2 जुलाई 2026) को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जब्त की। यह कार्रवाई नेताजी चौक, जोगबनी के समीप सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के नजदीक भारत की ओर लगभग एक किलोमीटर अंदर की गई।

Advertisements
Ad 1

एसएसबी को विशेष गश्त के दौरान भारत से भारत की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल संदिग्ध प्रतीत हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (100 एमएल) की कुल 89 बोतलें बरामद की गईं। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। एसएसबी ने जब्त कफ सिरप और मोटरसाइकिल को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक एवं प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष गश्त एवं सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

जल निकासी हेतु प्रथम संप हाउस का सफल परिक्षण , जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत : विधायक रत्नेश कुशवाहा

शेखपुरा डीएम ने किया उद्यान योजनाओं का निरीक्षण : ड्रैगन फ्रूट की खेती बढ़ाने पर जोर

बिहार में 1 लाख करोड़ से बनेंगे 12 सैटेलाइट टाउनशिप : HUDCO से ऐतिहासिक MOU, सीएम

error: