बिहार

पटना में देर रात बाईपास व मेहंदीगंज थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने 2-3 जुलाई 2026 की देर रात बाईपास एवं मेहंदीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों तथा लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी कार्यों और अनुसंधानों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना-संग्रह तंत्र को और अधिक मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित, योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन उपायों से जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Related posts

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

error: