ताजा खबरेंबिहार

पटना DM का आदेश : भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी कुन्दन कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 29 जून से 30 जून 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण आदेश के अनुरूप करें।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 29 जून 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित आवास पर सुना ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

पटना के ‘‘बापू टावर’’ पहुँचे नीतीश कुमार, गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

error: