बिहार

निसरपुरा घटना को लेकर IG मगध ने किया घटनास्थल का दौरा, दिए सख्त निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम निसरपुरा में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मगध क्षेत्र, गया ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। यह मामला भेलावर थाना कांड संख्या-194/26 से संबंधित है। दौरे के दौरान आईजी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा लोगों का फीडबैक लिया। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आईजी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (घोषी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: