बिहार

लालू प्रसाद जी के 79 वें जन्मदिन पर राजद नेताओं ने मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी

पटना, (न्यूज़ क्राइम क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के बिहार विधान परिषद सदस्य मो0 कारी सोहैब और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी के 79वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर पटना हाईकोर्ट स्थित ऐतिहासिक मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी। वहीं राजद एमएलसी कारी सोहैब और राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राबड़ी आवास पर जाकर लालू प्रसाद जी से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Ad 1

राजद एमएलसी मो0 कारी सोहैब और राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि लालू जी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, साम्प्रदायिक सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता और गरीब-गुरबों की आवाज़ के रूप में करोड़ों लोगों की उम्मीद और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष का जो इतिहास रचा है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उक्त पावन अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य मो0 कारी सोहैब जी, युवा राजद के प्रदेश महासचिव गुड्डू जी, विक्रांत जी, मनीष जी, आकिब खान जी, अजमल जी, शाहरुख जी सहित सभी साथियों ने लालू जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए दुआ मांगी।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

error: