बिहार

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

फुलवारीशरीफ, अजित। पचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक की पहचान रामकृष्ण नगर के नया चक निवासी विकास कुमार (36 वर्ष), पिता अजय सिंह के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद पंचरुखिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पुलिस को दिए गए प्रारंभिक बयान में घायल विकास कुमार ने बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ वाहन से सैदनपुर गांव आया था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके साथी ने अचानक उसकी पीठ में गोली मार दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।

Advertisements
Ad 1

घायल युवक का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसका वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

पंचरुखिया थाना पुलिस का कहना है कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है. युवक ने अपने ही साथी पर गोली मारने का आरोप लगाया है. हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही फरार आरोपी द्वारा ले जाए गए वाहन की भी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गोलीबारी के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सकेगी।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सोरंगपुर में ड्रग्स के बड़े ठिकाने पर पुलिस का छापा, 10 किलो से अधिक ब्राउन शुगर-हेरोइन बरामद!

error: