बिहार

योग पखवाड़े की शुरुआत, एम्स पटना में विशेष योग सत्र आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एम्स पटना के योग चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा 5 जून से 20 जून तक योग पखवाड़े का आयोजन शुरू किया गया है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है।

योग पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन योग कक्षाओं के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन गतिविधियों के माध्यम से योग के स्वास्थ्य संबंधी लाभों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पखवाड़े का शुभारंभ शुक्रवार को एम्स पटना के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित विशेष योग सत्र से हुआ. सुबह 6 बजे से 7 बजे तक चले इस सत्र में बच्चों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों, नर्सिंग अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

योग प्रशिक्षक अभिषेक पंडित ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ मानसिक तनाव को कम करता है तथा व्यक्ति को ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है।

इस अवसर पर एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” वर्तमान समय की अत्यंत प्रासंगिक थीम है, जो जीवन के प्रत्येक चरण में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य बनाए रखने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की आधारशिला है और प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। एम्स पटना के योग चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र ने लोगों से योग पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने तथा योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने की अपील की है।

Related posts

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है : श्रवण कुमार

बिहार में जब तक NDA सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे : उपेन्द्र कुशवाहा

error: