बिहार

बिहार : CGRM पोर्टल लॉन्च : ग्रामीणों की शिकायतों का अब एक क्लिक पर होगा समाधान

पटना, विक्रम कुमार : ग्रामीण विकास विभाग ने शुक्रवार को केंद्रीकृत ग्रामीण योजना अनुश्रवण एवं क्रियाशीलता पर्यवेक्षण प्रणाली (CGRM) पोर्टल लॉन्च किया। मंत्री श्रवण कुमार ने रिमोट से उद्घाटन करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

आवास योजना में अतिरिक्त लाभ देने वाला बिहार देश का पहला राज्य

  • ग्रामीण विकास विभाग में CGRM पोर्टल का हुआ शुभारंभ
  • पोर्टल से मिलेगी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, योजनाओं की निगरानी होगी आसान

मंत्री बोले- ग्रामीण विकास में जुड़ेगा नया अध्याय :

विभागीय सभागार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “विभागीय योजनाओं की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। इससे ग्रामीणों को समय से पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रधान सचिव और अधिकारियों के प्रयास से एकीकृत डिजिटल योजना शुरू हुई है। पहले ग्रामीणों को जानकारी के लिए अलग-अलग शाखाओं में चक्कर काटने पड़ते थे।”

बिहार बना रोल मॉडल :

मंत्री ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां आवास योजना में गरीबों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। “भूमिहीनों को जमीन खरीदने, 1996 से पहले के जर्जर मकानों की मरम्मत, PM आवास से वंचित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जा रहा है। कुछ राज्यों ने बिहार के पदचिन्हों पर चलकर अब ये योजनाएं शुरू की हैं।”

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। “बिहार को अव्वल पांच राज्यों में शामिल करने का संकल्प तभी पूरा होगा जब योजनाएं धरातल पर पहुंचेंगी। यह पोर्टल उसी सपने को पूरा करेगा।”

प्रधान सचिव: AI आधारित होगा पोर्टल :

विभागीय प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि आवास, स्वच्छता, स्वरोजगार और ग्रामीण रोजगार विभाग के चार आधार स्तंभ हैं। “जबाबदेही बढ़ेगी तो लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से योजनाओं की सतत निगरानी होगी और घर बैठे शिकायत दर्ज कराने का मंच मिलेगा। भविष्य में इसे AI आधारित किया जाएगा।”

जीविका CEO हिमांशु शर्मा ने कहा कि इस पोर्टल से गरीब-गुरबों को बड़ा लाभ मिलेगा और शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा।

कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), जीविका आदि योजनाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

DM शेखर आनंद ने दिखाई हरी झंडी, CSC सेंटर पर कराएं प्रमाणीकरण वरना बंद हो जाएगी पेंशन

बिहार : 18 साल बाद शेखपुरा पहुंचे IAS आर. लक्ष्मणन, डीएम ने किया भव्य स्वागत

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

error: