पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पटना स्थित महावीर आरोग्य संस्थान के सर्जरी विभाग ने पहली बार जटिल हाइतस हर्निया की एडवांस लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है। विशेष बात यह रही कि यह उच्चस्तरीय सर्जरी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत मरीज के लिए पूरी तरह निःशुल्क की गई।
संस्थान में 1 जून 2026 को की गई इस अत्याधुनिक सर्जरी (लैप्रोस्कोपिक निसेन फंडोप्लिकेशन) का नेतृत्व प्रसिद्ध गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं जेनरल सर्जन डॉ. अमल पुष्प सिंह और उनकी टीम ने किया। इस सफलता ने यह साबित किया है कि बिहार में अब विश्वस्तरीय टर्शियरी केयर चिकित्सा सुविधाएं आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय महिला मरीज पिछले छह माह से अधिक समय से गंभीर एसिड रिफ्लक्स (सीने में जलन) की समस्या से जूझ रही थीं। दवाओं से राहत नहीं मिलने के बाद जांच में हाइतस हर्निया की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की-होल तकनीक से सर्जरी कर शारीरिक विकृति को ठीक किया तथा रिफ्लक्स को रोकने वाले प्राकृतिक वॉल्व को पुनर्स्थापित किया।
मिनिमली इनवेसिव तकनीक से की गई इस सर्जरी के कारण मरीज को ऑपरेशन के दिन से ही लक्षणों में राहत मिल गई। अस्पताल में सॉफ्ट डाइट लेने के बाद मरीज को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में आवश्यक खानपान संबंधी सलाह के साथ छुट्टी दे दी गई। संस्थान के निदेशक ने इस उपलब्धि पर डॉ. अमल पुष्प सिंह एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि महावीर आरोग्य संस्थान आम जनता को किफायती दरों पर तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एडवांस लैप्रोस्कोपिक एवं आधुनिक लेजर सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना
