बिहार

प्रेमालोक मिशन स्कूल में समर कैंप के साथ फेंसिंग प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र

पटना, अजित। पटना के संपतचक स्थित बैरिया इलाके में संचालित प्रेमालोक मिशन स्कूल में इन दिनों समर कैंप के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक और खेल गतिविधियों का आयोजन विद्यालय के निदेशक प्रख्यात शिक्षाविद् सह पर्यावरण विद् गुरुदेव श्री प्रेम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए एक सप्ताह का विशेष समर कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 22 मई से 28 मई तक चलने वाले इस समर कैंप में बच्चों को नेचर कोलाज एक्टिविटी, टाई एंड डाई, कुकिंग विदाउट फायर, कोकोनट शेल मेकओवर, ग्लास बॉटल एक्वेरियम, वॉल हैंगिंग, म्यूजिकल चेयर, डांस सहित कई रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना और गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक बनाना है। विद्यालय में फेंसिंग खेल को लेकर भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बताया गया that बिहार का यह पहला स्कूल है, जिसने अपने यहां फेंसिंग खेल की शुरुआत की. विद्यालय के छात्र कृष्णा ने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में देश के छह राज्यों के खिलाड़ियों को पराजित कर राष्ट्रीय विजेता बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है. छात्र की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

Advertisements
Ad 1

विद्यालय परिसर में पिछले एक सप्ताह से कुल 14 विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विशेष फेंसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण गोपाल सर एवं अभिनव सर की देखरेख में चल रहा है. प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को खेल की तकनीक, अनुशासन एवं आत्मरक्षा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। विद्यालय के निदेशक प्रख्यात शिक्षाविद् सह पर्यावरण विद् गुरुदेव श्री प्रेम ने बताया कि शिक्षा के साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि समर कैंप और फेंसिंग प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखारने का मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related posts

बिदुपुर थाना क्षेत्र में युवक को थप्पड़ मारने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा : 2 की मौत, 5 लापता

राजद नेताओं ने दी बकरीद की मुबारकबाद, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

error: