बिहार

जनता दरबार में सुनी गईं 12 शिकायतें, त्वरित निष्पादन का निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा आयोजित जनता दरबार में रविवार को आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना। शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं उचित कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी बात रखने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

Related posts

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन