बिहार

पटना में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 21 मई 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।

Advertisements
Ad 1

गठित टीम द्वारा छापामारी अभियान चलाते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 पिस्टल, 01 मैगजीन, 09 जिंदा कारतूस एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियारों की खरीद-बिक्री का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: