बिहार

महावीर मंदिर नीट परीक्षार्थियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पिलाएगा 1000 किलो चने का सतू का ठंडा शर्बत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) महावीर मंदिर सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। चाहे अयोध्या का राम रसोई हो या सीतामढ़ी का सीता रसोई हो या फिर चाहे महावीर मंदिर का दरिद्र नारायण भोजन हो। इसके अलावा अब महावीर मंदिर,पटना जंक्शन की ओर से नीट परीक्षार्थियों के लिए सतू का शर्बत की पिलाने की व्यवस्था की जा रही है। वह भी बिल्कुल ठंडा चने का सतू का सर्बत पिलाने की व्यवस्था हो रही है।

Advertisements
Ad 1

नीट परीक्षा की नई तारीख 21 जून 2026 निर्धारित है। यह परीक्षा तीन मई 2026 को रद्ध होने के बाद आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इसलिए उस दिन पटना जंक्शन पर काफी संख्या नीट परीक्षार्थी विभिन्न जगहों से आएंगे और वहीं से परीक्षा केंद्र पर जाएंगे हैं। गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थियों को उससे राहत दिलाने के लिए महावीर मंदिर 1000 किलो चना का सतू का शर्बत तैयार करके परीक्षार्थियों को पिलाने की व्यवस्था मंदिर के आसपास करेगा। सतू का शर्बत पिलाने की व्यवस्था नैवेद्यम लड्डू के प्रभारी आर शेषाद्री के देखरेख में संपन्न होगा। इसकी पुष्टि श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने भी की। उन्होंने कहा कि महावीर मंदिर का मानना है कि नीट परीक्षार्थी विभिन्न जगहों से गर्मी में आएंगे। ठंडा सतू का शर्बत पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश की जाएगी। जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिले और वे परीक्षा केंद्र में एकाग्रचित होकर परीक्षा दे सकें।

Related posts

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है

चार महत्वपूर्ण योजनाओं का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पटना में AI क्रांति की शुरुआत, बिहार AI Summit 2026 का भव्य आगाज़

error: