बिहार

राष्ट्रपति मुर्मु ने नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्‍कार से सम्मानित किया

दिल्ली,  सोनू कुमार : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 15 नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2026 के लिए राष्‍ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्‍कार प्रदान किए। उन्‍हें ये पुरस्‍कार नर्सिंग के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिए गए। ये पुरस्‍कार पंजीकृत नर्सों मिडवाइव, सहायक नर्स मिडवाइव और महिला स्‍वास्‍थ्‍य आगंतुकों को प्रदान किए गए। प्रत्‍येक पुरस्‍कार में एक प्रमाण-पत्र, एक लाख रुपये नकदी और पदक शामिल है।

इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री प्रताप राव जाधव तथा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्‍कार की स्‍थापना 1973 में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने की थी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: