बिहार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

पटना, नरेश अग्रवाल :  माँ वैष्णो देवी सेवा समिति और माँ ब्लड सेंटर की अनोखी पहल ‘चश्मा बैंक’ के चौथे संस्करण में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण कैंप का आयोजन किया गया।

युवा नेत्र विशेषज्ञ मनीष कुमार गुप्ता [Optometrist, नयन ज्योति आई क्लीनिक & अजय ऑप्टिकल] ने मां ब्लड सेंटर में अपनी सेवा दी। कैंप में कुल 64 लोगों की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें 54 जरूरतमंदों को समिति के खर्च पर पावर वाला चश्मा देने की प्रक्रिया पूरी हुई।

चश्मा बैंक के अब तक तीन कैंप में लगभग 160 लोगों को उनकी पसंद के फ्रेम में पावर का लेंस लगाकर चश्मा उपलब्ध कराया जा चुका है।

Advertisements
Ad 1

कैंप का उद्घाटन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के बिहार राज्य निदेशक राजीव उपाध्याय ने किया।

कैंप को सफल बनाने में संस्था के प्रेरणास्रोत मुकेश हिंसारिया, कार्यक्रम संयोजक नरेश अग्रवाल, सह संयोजक आलोक अग्रवाल, किशन बंका, राकेश शर्मा, सज्जन चौधरी, बबलू कुमार, विनय बजाज, लक्ष्मण टेकरीवाल, सतीश खेमानी, मोनू खत्री, पवन शर्मा, जितेंद्र जीतू, शिव गुप्ता, सतीश अग्रवाल, मुकेश कांत, शिव शर्मा, बसंत गोयल, संजय कुमार, रिक्की, संस्था अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति 2009 से पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा में लगी है।

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

बरबीघा में पूर्व छात्र परिषद की बैठक, अभिषेक पांडेय बोले ‘पूर्व छात्र विद्यालय की जड़ और पूंजी’

error: