बिहार

हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल के विकास एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की

दिल्ली, उपेन्द्र : Hand-to-Hand Fighting Sport Federation of India के अध्यक्ष श्री प्रदीप्त शिंदे ने हाल ही में विक्टर गोरेल्युख निदेशक Russian House in Mumbai से मुलाकात कर भारत में हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल के विकास एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री प्रदीप शिंदे ने बताया कि फेडरेशन वर्ष 2021 से भारत में रूसी मार्शल आर्ट्स एवं हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है। आज यह खेल देश के 18 राज्यों में सफलतापूर्वक विस्तार कर चुका है तथा 4,000 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इससे जुड़े हुए हैं।

दोनों पक्षों के बीच खेल एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमिनारों तथा भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Advertisements
Ad 1

फेडरेशन का मानना है कि Russian House in Mumbai से प्राप्त सहयोग एवं मान्यता भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय exposure, कौशल विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा रूसी मार्शल आर्ट्स परंपराओं से जुड़े भविष्य के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी के नए अवसर प्रदान करेगी।

HSFI PR Committee की प्रमुख सुश्री Latika Vhatkar ने भी कहा कि इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहल युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी तथा फेडरेशन के अनुशासन, खेल भावना और वैश्विक खेल संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य को और अधिक सशक्त बनाएगी।

बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई तथा दोनों संस्थाओं ने भविष्य में नियमित संपर्क बनाए रखते हुए हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल की निरंतर प्रगति और लोकप्रियता के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

महावीर कैंसर संस्थान में हेड एंड नेक कैंसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

error: