बिहार

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख्त साहिब के ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरु घर का आशीर्वाद दिया।

Advertisements
Ad 1

उपस्थित मीडिया कर्मी से बात करते हुए मिथलेश तिवारी ने कहा कि बिहार में पहली बार शिक्षा विभाग भाजपा के खाते में आया है इस क्षेत्र में विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे पहले गुरुद्वारा पहुंचने पर पटना महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, चौक मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया, हरजीत सिंह टीटू ने पुष्प गुच्छ देकर आगवानी की।
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब कमिटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह उपाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा ने प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सुमित सिंह कलसी, सूरज सिंह नलवा,आनंद मिश्रा, नीरज मिश्रा, जसवीर सिंह राजू उपस्थित रहे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: