बिहार

फुलकाहा में समाजसेवी व व्यवसायी भगवती गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड संख्या-1, शुक्र हाट निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कपड़ा व्यवसायी भगवती गुप्ता (60) का मंगलवार की देर रात हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह जैसे-जैसे लोगों को उनके निधन की सूचना मिली, उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। हर कोई उनके सरल स्वभाव और समाजसेवा की भावना को याद कर भावुक नजर आया।

Advertisements
Ad 1

हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके छोटे पुत्र मनीष गुप्ता ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र—प्रीतम गुप्ता एवं मनीष गुप्ता, तथा दो अविवाहित पुत्रियों को छोड़ गए हैं। भगवती गुप्ता एक मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्ति थे, जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे स्थानीय समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बजरंग गुप्ता, अशोक गुप्ता, शंभू साह, रामू साह, दीपक साह सहित अन्य ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवती गुप्ता एक मार्गदर्शक, अभिभावक और समाज के स्तंभ थे। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं।

Related posts

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार

error: