बिहार

फुलकाहा पुलिस की कार्रवाई : 18 लीटर नेपाली शराब व चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लीटर नेपाली शराब और चोरी की एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति चोरी की बाइक पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

Advertisements
Ad 1

छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के तोपनवाबगंज गांव स्थित विद्यालय के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 लीटर ‘ब्रिक्स’ नामक नेपाली शराब बरामद की गई। साथ ही बाइक भी चोरी की पाई गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसे थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद मेडिकल जांच के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, चौकीदार शंकर पासवान समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहे।

Related posts

शेखपुरा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, लापरवाह अधिकारियों-संवेदकों पर होगी कार्रवाई

पटना में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज में आयोजित हुए शिक्षाप्रद कार्यक्रम

डिग्रियों की बारिश और गोल्ड मेडल की चमक, एम्स पटना दीक्षांत समारोह में 27 मेधावियों ने बढ़ाया मान

error: