बिहार

भैरवगंज स्कूल परिसर में एसएसबी जवानों, शिक्षकों व छात्रों ने किया योगाभ्यास

अररिया, रंजीत ठाकुर। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा द्वारा नरपतगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 08:15 बजे से 09:00 बजे तक बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय बेला अंतर्गत सीमा चौकी तीनखंभा के कार्यक्षेत्र स्थित भैरवगंज प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में सीमा चौकी तीनखंभा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में एसएसबी जवानों, विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसएसबी उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील भी की।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: