बिहार

शेखपुरा डीएम ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने बुधवार को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

  1. खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गिरिहिंडा:

DM ने बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड द्वारा बन रहे खेल भवन-सह-व्यायामशाला का बारीकी से अवलोकन किया। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण में केवल उच्च श्रेणी की सामग्रियों का ही उपयोग हो।

  1. ऑडिटोरियम निर्माण:

भवन निर्माण विभाग द्वारा बन रहे ऑडिटोरियम के काम की समीक्षा की। डीएम ने चेतावनी दी- “निर्माण में लापरवाही या समयसीमा का उल्लंघन हुआ तो संबंधित संवेदकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”

  1. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निमी:

डीएम स्कूल पहुंचे और परिसर के सौंदर्यीकरण व कैंपस निर्माण के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य व मनोरंजन के लिए स्कूल में ओपन जिम बनाने का आदेश दिया। पठन-पाठन का जायजा लिया और शिक्षकों-छात्रों से बात की। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ छात्रों को समय पर मिले।

Advertisements
Ad 1

डीएम के मुख्य निर्देश:

  1. सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अनिवार्य उपयोग।
  2. प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।

मौजूद अधिकारी:

निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, डीएम स्टेनो रवि कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: