बिहार

पटना में मौसम का यू-टर्न : दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना समेत फुलवारी शरीफ, दानापुर, खगौल, संपतचक, गदिचक, परसा बाजार और अनिसाबाद इलाके में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज आंधी के साथ करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया और लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होकर झील जैसा दृश्य बन गया, जबकि गलियों में भी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी. खासकर फुटपाथ दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, कई का सामान भीगकर खराब हो गया और वे निराश होकर घर लौटते नजर आए। वहीं बच्चों ने झमाझम बारिश का आनंद लिया और पानी में भीगते हुए खेलते रहे, लेकिन ठंड बढ़ने पर उन्हें घर लौटना पड़ा.

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा पहले जारी किया गया अलर्ट पूरी तरह सही साबित हुआ. करीब दो घंटे बाद बारिश थमी तो ठंडी हवाओं ने लोगों को सिहरन का एहसास कराया. शाम होते-होते लोग अपने घरों में सिमटने लगे और कई घरों में लिट्टी-चोखा, आलू पराठा जैसे गर्म व्यंजन बनाने की तैयारी शुरू हो गई। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर खासकर छोटे दुकानदारों और फुटकर व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

error: