पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज 3 मई 2026 को पटना जिला कार्यालय काजीपुर में अखिल भारतीय नौजवान संघ (AIYF) का 67वाँ स्थापना दिवस जिला कार्यालय काजीपुर में साथी फ़ैज़ा हयात एवं साथी प्रमोद नंदन के अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साथी प्रमोद नंदन ने झंडोत्तोलन कर किया। उसके बाद AIYF पटना जिला की बैठक किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 मई 26 को किसान सभा के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करना है। जुलाई माह में युवा संकल्प महोत्सव दो दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। AIYF पटना जिला का कार्यकारी सचिव विपीन सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक में सभी साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रमोद नंदन ने सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। विश्वजीत कुमार ने कहे कि पटना जिला के नौजवानों को जगाकर संघर्ष के रास्ते पर चल कर आगे बढ़ना होगा। विपीन सिंह ने कहे कि AIYF पटना के संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित कार्यक्रम किया जाए। बिनोद प्रसाद कहे कि नौजवानों को संगठित होकर आंदोलन करना चाहिए। उदयन राय कहे कि नौजवानों की समस्याएं बहुत है किंतु संघर्ष के रास्ते आगे बढ़े। देवरत्न प्रसाद कहे कि बिहार में रोजगार है ही नहीं जो नौजवानों की सबसे बड़ी समस्या है। अनंत शर्मा बोले कि जब देश में AIYF की स्थापना हुई तो वोट देने के अधिकार को आंदोलन कर 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष कराया गया। अमरेश नंदन ने बोले कि नौजवानों को संगठित हो कर आंदोलन करना चाहिए। इस बैठक में दिलीप कुमार, आशीष कुमार, बिट्टू कुमार , राज कुमार आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
