बिहार

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का दिल्ली से बिहार आते वक्त कन्नौज के पास सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गई। भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने वाले जिंदादिल इंसान थे और उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए लगातार सक्रियता बनाए रखी। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध नेता थे। उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा हमारे संगठन सृजन कार्यक्रम के संयोजक भी थे। उनके निधन से चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम पर बहुत असर पड़ेगा। उनके निधन पर हम मर्माहत हैं और उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ईश्वर से उन्होंने मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Advertisements
Ad 1

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर बिहार विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरा संवेदना व्यक्त किया और कहा कि पार्टी के हित में सदैव सोचने वाले नेता के रूप में प्रवीण सिंह कुशवाहा की ख्याति रही है। व्यक्तिगत तौर पर उनके निधन से मर्माहत हैं। वें पार्टी के बेहतरी के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले नेता थे। प्रवीण सिंह कुशवाहा पटना साहिब और कहलगांव से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी भी रहें हैं। उनके निधन पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , पूर्व विधानपार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक , नरेंद्र कुमार, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असित नाथतिवारी ,प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, कुमार आशीष सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 87 लीटर नेपाली शराब, 68 पुड़िया स्मैक व चोरी की बाइक बरामद!

error: