बिहार

आईजी ने नरपतगंज थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के नरपतगंज थाना का सोमवार को पूर्णिया परिक्षेत्र के आईजी विवेकानंद ने एसपी जितेंद्र कुमार के साथ निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने देर शाम तक थाना में संधारित विभिन्न पंजीयों, आपराधिक मामलों तथा लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। जांच के क्रम में कई मामलों में प्रगति संतोषजनक पाई गई, वहीं कुछ कांडों में अनुसंधान की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि तीन माह के भीतर सभी लंबित मामलों की जांच व निष्पादन में सुधार लाया जाए।

Advertisements
Ad 1

आईजी ने वर्ष 2014 एवं उससे पूर्व के लंबित कांडों पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाकर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही केस अनुसंधानकर्ताओं को समय पर चार्जशीट दाखिल करने, साइबर अपराध एवं महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, महिला बैरक, मालखाना, शस्त्रागार और हवालात का भी बारीकी से जायजा लिया गया। परिसर में जब्त वाहनों के शीघ्र निस्तारण का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा अपराध पंजी, साइबर सेल, आगंतुक रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। इस मौके पर एसपी जितेंद्र कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार, नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो चोरी की बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार!

फुलकाहा में तीन दिवसीय श्रीहनुमान कथा की पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

error: