बिहार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधायक ने जताया आभार

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज की विधायक देवंती यादव ने भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताया है।

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों को मजबूत करने तथा समाज और राजनीति में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कानून के माध्यम से महिलाओं को नई पहचान, सम्मान और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने कहा कि यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ देश के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका को भी सुनिश्चित करेगी। अंत में उन्होंने इस सराहनीय निर्णय के लिए केंद्र सरकार का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!

हर चेहरे पर मुस्कान, महादलित टोलों में जिला प्रशासन ने बाँटी दीपावली की खुशियाँ