अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, फुलकाहा परिसर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा का सातवां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। सुबह करीब 8 बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण करती हुई बाजार होते हुए शीतला मंदिर पहुंचीं, जहां कुएं से जल भरकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा यात्री कोऑपरेटिव बैंक, थाना होते हुए अटल चौक से पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान पंडित गोपाल झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना कराई गई। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण सर्वज्ञान शिक्षा केन्द्र के युवक-युवतियों द्वारा प्रस्तुत राम, सीता, लक्ष्मण एवं बजरंगबली के स्वरूपों की झांकी आकर्षक रथ पर सवार रही, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ब्रह्मचारिणी प्रभा दीदी, अमन भाई, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष गौरी यादव, जिला पार्षद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, समाजसेवी श्रवण दास, शिव प्रसाद साहा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष पटेल सहित मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्यामदेव यादव, उमा प्रसाद साहा, महेश प्रसाद गुप्ता, खगेंद्र यादव, सोनू साह, रंजीत ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, मनोज यादव, राजेश गुप्ता, अरविंद यादव, राजकुमार पोद्दार, सूरज पोद्दार, रंजीत साह,रणविजय ठाकुर समेत दर्जनों गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।वहीं रविवार संध्या से मंदिर प्रांगण में बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी प्रभा दीदी के द्वारा तीन दिवसीय हनुमंत कथा प्रारम्भ होने जा रहा है।
