बिहार

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज की नई सुविधा शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार और झारखंड के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. एम्स पटना में अब थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज के लिए रेडियो-आयोडीन थेरेपी और पीईटी-सीटी स्कैन की आधुनिक सुविधा एक ही स्थान पर शुरू कर दी गई है। अब तक मरीजों को इस तरह के इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस नई व्यवस्था से अब पटना में ही जांच से लेकर उपचार तक की पूरी सुविधा उपलब्ध हो गई है. इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। इस सुविधा का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक सह सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया. उन्होंने कहा कि यह पहल मरीजों को समय पर सटीक और सुलभ इलाज देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि थेरानॉस्टिक तकनीक के माध्यम से अब जांच और इलाज एक-दूसरे से सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे मरीजों को अधिक प्रभावी और लक्षित उपचार मिल सकेगा।

Advertisements
Ad 1

इस सुविधा के तहत पीईटी-सीटी, स्पेक्ट-सीटी और रेडियो-आयोडीन थेरेपी का समेकित उपयोग किया जाएगा, जिससे थायरॉयड कैंसर का सटीक निदान और बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, अब मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, समय पर इलाज मिलेगा और कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.
एम्स पटना बिहार और झारखंड का ऐसा प्रमुख सरकारी संस्थान बन गया है, जहां यह अत्याधुनिक सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध है. यह पहल क्षेत्र के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।

Related posts

नशे की लत से बर्बाद हो रही है कितने लोगों की जिंदगी कई बीबी का मिटा सिंदूर

मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

error: