बिहार

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल 2026 तक पूरे देश में मनाया जा रहा है. यह सप्ताह 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई डॉक में लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में आयोजित किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा आमजनों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना है। इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पाँचवे दिन, शनिवार को रेलवे हंटर रोड, पूर्वी लोहानीपुर, पटना स्थित विधायक श्याम रजक के आवास. पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कंकड़बाग श्री इन्द्रजीत कुमार द्वारा विधायक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को मोमेंटो भेंट कर एवं पिन फ्लैग लगाकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान कंकड़बाग अग्निशमन इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के साथ ही विधायक आवास के निकट स्थित स्लम बस्तियों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों एवं आम नागरिकों के बीच पंपलेट और लिफलेट का वितरण कर आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का इस वर्ष का थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रखा गया है. इस थीम के तहत विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री इन्द्रजीत कुमार ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान पूरे जिले में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर मॉक ड्रिल, जागरूकता रैली, पोस्टर-बैनर प्रदर्शन तथा पंपलेट वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग किया जा सके।

Related posts

नशे की लत से बर्बाद हो रही है कितने लोगों की जिंदगी कई बीबी का मिटा सिंदूर

मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज की नई सुविधा शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

error: