बिहार

चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि संध्याकालीन छापेमारी अभियान के दौरान भटियाही, बथनाहा वार्ड संख्या 5 निवासी अरविंद पासवान (पिता: सूर्यानंद पासवान) को 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति द्वारा चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर