बिहार

बिहार शरीफ में जमीन कब्जाने की कोशिश पर बवाल, सड़क जाम और आगजनी से मचा हड़कंप

नालंदा,  राकेश : जिला मुख्यालय बिहार शरीफ पक्की तालाब स्थित गुलशन बाग मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कथित भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने की कोशिश की गई।
बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 की संख्या में पहुंचे लोगों ने दोपहर करीब 1 बजे कटरा नदी के पास स्थित इलाके में पहुंचकर झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया और जमीन खाली करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भू-माफियाओं ने लोगों को धमकाते हुए जल्द जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक इलाके में तनाव और हंगामा जारी रहा।

Advertisements
Ad 1

ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। हालात बिगड़ते देख लहेरी थाना और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि इस तरह का मामला पहले संज्ञान में नहीं आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जमीन की वास्तविक स्थिति और कब्जा करने पहुंचे लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related posts

भारत की जनगणना–2027 : डिजिटल युग में ऐतिहासिक शुरुआत, बिहार में स्व-गणना अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने तीन विभागों की समीक्षा की, बिहार की ब्रांडिंग और एरोसिटी विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय में वाचनालय विकसित करने की घोषणा की

error: