बिहार

जोगबनी सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। जोगबनी थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी सीमा के समीप की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कुमोद कुमार दास (29 वर्ष), पिता दर्पी दास, निवासी ग्राम तुलसीपट्टी वार्ड संख्या 13, पोस्ट व थाना बलुआ, जिला सुपौल के रूप में हुई है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से 6 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीमा क्षेत्र के रास्ते मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस एवं एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं सीमावर्ती इलाकों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती का संदेश भी गया है।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: