बिहार

घुरना में SSB जवानों के साथ बच्चों ने किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बथनाहा के ई समवाय घुरना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाह्य सीमा चौकी “ई” समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय घुरना परिसर में सुबह 07:40 बजे से 08:30 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में SSB के जवानों ने स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को योग के महत्व, उसके शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर SSB के अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम में कुल 01 अधीनस्थ अधिकारी एवं 08 अन्य जवान (कुल 09), 07 शिक्षक, 60 छात्र-छात्राएं तथा 05 ग्रामीण शामिल हुए। SSB के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए SSB की पहल की सराहना की।

Related posts

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश

बचपन में दाहिना हाथ गंवाया फिर भी इंटर पास कर बच्चों को पढ़ाया, अब बायां हाथ में पक्षाघात से काम करना हुआ मुश्किल…

खुसरूपुर हत्याकांड में निर्दोष पति को फंसाने का आरोप, पत्नी ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार

error: