बिहार

जमाबंदी में हेरफेर के आरोप में सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज अंचल क्षेत्र में राजस्व दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में बथनाहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी शोभनारायण चौबे को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार, बथनाहा थाना क्षेत्र के दिपौल वार्ड संख्या 16 निवासी शेख शकील ने राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध कांड संख्या 37/25 दर्ज कराई थी। आरोप है कि शोभनारायण चौबे ने अपने पद पर रहते हुए सरकारी कागजातों में अवैध रूप से हेरफेर और कूट रचना की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने बौसी से गिरफ्तार किया। मंगलवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भूमि दस्तावेजों में जालसाजी को लेकर हुई इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए यूनिवर्सिटी के सहायक कुल सचिव, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत तीन के खिलाफ वारंट जारी

नेशनल हाईवे 139 पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल

error: