बिहार

14-15 अप्रैल को सजेगा पटना साहिब महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुति से गूंजेगा शहर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) 14 एवं 15 अप्रैल को पटना सिटी में पटना साहिब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति-प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे सांस्कृतिक माहौल और भी जीवंत हो उठेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी, पटना ने पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 8 कोषांगों का गठन किया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक-से-अधिक संख्या में इस महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: