बिहार

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

मसौढ़ी, (न्यूज़ क्राइम 24) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 मसौढ़ी कोमल मीणा द्वारा सोमवार को लहसुना थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों सहित विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान SDPO ने थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के अनुसंधान को वैज्ञानिक पद्धति से करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा की भावना और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: