बिहार

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को पटना स्टेशन क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक यातायात चतुर्थ एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वितीय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisements
Ad 1

अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। वहीं नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाया गया और संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया, जिससे यातायात प्रवाह सुचारू बना रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: