बिहार

पटना परसा बाजार में अपने सगे चाचा ने दोस्तों के साथ 3 वर्ष के नाबालिक भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के परसा बाजार थाना के एक गांव में शुक्रवार की रात चाचा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 3 वर्ष की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घायल 3 वर्ष की नाबालिक को इलाज के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए परसा बाजार की थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे की है। जब बच्ची अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त उसके चाचा उसे घर से उठा कर ले जाकर बगल के खेत में अपने दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के मां द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस ने उनके चाचा एवं एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी तीन वर्ष की बच्ची घर में सो रही थी। इसी क्रम में उनके चाचा जो नशे का आदी है घर में घुसकर उनकी सो रही बच्ची को उठाकर ले गया और घर के पीछे लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में ले जाकर दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि रात्रि के वक्त गांव के ही एक व्यक्ति अपने मछली पालन के तालाब की रखवाली कर रहा था। बच्ची के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि गांव में कोई बच्चा चोर घुस आया है। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच उसे व्यक्ति के शोर मचाने के बाद युवक बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची के परिवार के लोग भी बच्ची को खोजते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना परसा बाजार थाने को दी। परसा बाजार पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया।

Advertisements
Ad 1

परसा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा और न्यायालय में जल्द ही बच्ची एवं मां का बयान दर्ज कराके स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाया जायेगा। सीपीआई एमएल राजद की टीम घटनास्थल और एम्स में पीड़ित परिवार केलोगों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

टीम में शामिल भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरुदेव दास के नेतृत्व में साधु शरण प्रसाद, मंटू साह, अनिल कुमार, चंद्रवंशी और सरस्वती देवी शामिल थे.राजद नेता जिला परिषद दीपक मांझी भी एम्स में पीड़ित के परिवार से मुलाकात कर घटना की निंदा की और सरकार पर जमकर बरसे . पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नालंदा में एक महिला के साथ दरिंदगी और बलात्कार का प्रयास किया गया, उसके बाद पटना में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है. यह दर्शाता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी सजा, पीड़िता के बेहतर इलाज और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार को ठोस और सख्त कदम उठाने चाहिए।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: