बिहार

अब गूंगा भी बोलेगा, बहरा भी सुनेगा : फुलवारी शरीफ में नि:शुल्क स्पीच थेरेपी शिविर की शुरुआत

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना के बेउर स्थित Indian Institute of Health Education and Research में वाक् एवं श्रवण से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब गूंगे, बहरे, हकलाने या तुतलाने वाले लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। संस्थान द्वारा 2 अप्रैल 2026 से विशेष नि:शुल्क श्रवण-जांच एवं वाक्-दोष (स्पीच थेरेपी) शिविर की शुरुआत की जा रही है। यह शिविर पूरे अप्रैल महीने तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संचालित होगा।

Advertisements
Ad 1

विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को बोलने में दिक्कत है, आवाज स्पष्ट नहीं है, हकलाहट या तुतलाहट की समस्या है, या फिर सुनने में परेशानी होती है, उनके लिए यह शिविर बेहद लाभकारी साबित होगा। यहां पुरुषों में स्त्रियों जैसी आवाज की समस्या सहित विभिन्न वाक् विकारों का भी उपचार किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इन समस्याओं का इलाज संभव है, लेकिन इसमें समय लगता है। इसलिए मरीजों को शीघ्र पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है ताकि लगातार इलाज के माध्यम से बेहतर परिणाम मिल सके। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए 8051855289, 7070096603 या 8969930011 पर संपर्क कर सकते हैं। यह शिविर बेउर केंद्रीय कारा के दक्षिण स्थित संस्थान परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

जिले में पीएनजी अभियान का शुभारंभ : डीएम ने पाइपलाइन गैस आपूर्ति सेवा को सराहा

शेखपुरा के प्रभारी सचिव ने की समीक्षा बैठक आवश्यक सेवाओं और जन-कल्याण पर दिया जोर

30 जून तक बढ़ाई गई एमनेस्टी पॉलिसी एवं एग्जिट पॉलिसी 2025 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि

error: