बिहार

बिपार्ड में नव निर्मित भवन का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित वाल्मीकि पास इलाके में बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (बिपार्ड) के नव निर्मित भवन का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे तक पूरे भवन का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम, टीएसपी, एजीपीओ, संबंधित थाना अध्यक्ष सहित तमाम वरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने भवन की संरचना, सुविधाओं और प्रशासनिक उपयोगिता का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन का उपयोग बेहतर तरीके से किया जाए ताकि प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरे परिसर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: