बिहार

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को एम्स पटना में आईएएपीएस–एम्स पटना एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेटिव वर्कशॉप एवं बीजेपीएसए मिडटर्म एकेडमिक मीट के पहले दिन लाइव सर्जरी के माध्यम से आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में देशभर के विशेषज्ञ सर्जनों, डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा IAAPS और BJPSA के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सर्जनों को नवीन तकनीकों से अवगत कराना और कौशल विकास को बढ़ावा देना हैं। पहले दिन हाई-डेफिनिशन लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन मुख्य आकर्षण रहा।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान डॉ. संदीप शर्मा ने ब्रेस्ट रिडक्शन और ब्लेफेरोप्लास्टी डॉ. मेधा भावे ने टमी टक (एब्डोमिनोप्लास्टी) डॉ. रजत गुप्ता ने ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन डॉ. वेंकट आर. यमनी ने राइनोप्लास्टी डॉ. दिनेश कदम ने जॉ फेमिनाइजेशन सर्जरी का प्रदर्शन किया। सभी सर्जरी को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, जिससे प्रतिभागियों को सर्जिकल योजना, तकनीक और निर्णय प्रक्रिया की गहन जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान रीयल-टाइम प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुए, जिससे प्रतिभागियों और विशेषज्ञों के बीच सीधा संवाद संभव हुआ। यह कार्यशाला आधुनिक सर्जिकल प्रशिक्षण के इंटरएक्टिव मॉडल को दर्शाती है, जहां लाइव प्रदर्शन और चर्चा के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का पहला दिन सर्जिकल कौशल, नवाचार और सहयोगात्मक सीख के प्रभावी संयोजन के रूप में संपन्न हुआ, जो एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में गुणवत्ता और सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related posts

पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 38 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार!

error: