पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा सत्र 2025-26 का सम्मान समारोह पटना के सम्मेलन भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें अनिमेश माधोगरिया को अध्यक्ष, सुधांशु भावसिंहका को सचिव तथा रवि अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रांत के रक्तदान सह संयोजक प्रतीक चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शाखा के राहुल अग्रवाल, समीर सर्राफ, विनीत फिटकिरीवाला, संकेत अग्रवाल, मुदित पटवारी, दीपक गोयल, ऋषभ अग्रवाल, विजय, विमल मेरटिया, दिवेश चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
