पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा सिखों के पांच तख्त साहिबान को रेल सेवा से जोड़ने, नई रेल सेवा शुरु करने और पहले से चलाई जा रही रेल सेवा को अत्याधुनिक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश विदेश से तख्त साहिबान के लिए आने वाले श्रृधालुओं को सुविधा होगी और साथ ही श्रृधालुओं की गिनती भी बढ़ेगी।
सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त पटना साहिब में श्रृधालुओं की सुविधा हेतु जो भी मांग केन्द्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखी जाती है उसे पहल के आधार पर पूरा किया जाता है। उन्हांेने बताया कि बीते दिनों तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ से स्पैशल टेªन पांच तख्त साहिबान के लिए चलाई गई जिसकी पूरी मानिटरिंग स्वयं केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा की गई जिसके चलते संगत को बिना किसी परेशानी के पांच तख्त साहिबान के दर्शन हो सके। इसी प्रकार पंजाब से तख्त पटना साहिब के लिए अतिरिक्त रेल सेवा शुरु करने और पटना साहिब से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों का पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव हो सके इसके लिए भी माननीय केन्द्रीय मंत्री के समक्ष मांग रखी गई जिन्हें पूरा किया जा रहा है।
इसके साथ ही पटना साहिब रेलवे स्टेशन का विस्तार कर उसे बड़ा बनाना, प्लेटफार्म को आधुनिक सहूलतों से लैस करने, प्लेटफार्म पर एस्कीलेटर लगाकर स्टेशन का पूरी तरह से सौंदर्यकरण करने का कार्य भी शुरु हो चुका जिसे जल्द पूरा किया जाएगा जिसका खासकर पंजाब से तख्त पटना साहिब जाने वाली संगत को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा अभी हाल ही मंे तख्त दमदमा साहिब साबो की तलवंडी बठिण्डा को रेल सेवा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया है जिसके लिए समुचा सिख पंथ केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री और विशेष तौर पर देश के प्रधानमंत्री उनकी पूरी कैबिनट का आभार प्रकट करता है।
