बिहार

मुसल्लहपुर थाना के निर्माणाधीन भवन का नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने शनिवार को मुसल्लहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भवन के पूर्ण होने के बाद थाना की कार्यप्रणाली और बेहतर ढंग से संचालित हो सके।

Related posts

बाढ़ राहत शिविर में खाना नहीं मिलने से बच्चे भूख से रो रहे, भाकपा माले ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

सहयोग शिविर में दिए 65 आवेदनों का अब तक नहीं हुआ निष्पादन, मुखिया ने प्रधान सचिव से लगाई गुहार

सकरैचा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई, मुखिया खुद परोस रहे भोजन

error: