बेगूसराय, गौरव भारद्वाज : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बेगूसराय मंझौल नगर इकाई के द्वारा जमुई विधायक सह बिहार सरकार के खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं प्रियांशु कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर खेलमंत्री श्रेयसी सिंह सिंह ने कहा कि आज के युवा देश के भविष्य हैं। राष्ट्र समर्पित भाव से समाज में बेहतर कार्य को करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें भारत सरकार एवं बिहार सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को करते हुए युवाओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। जिससे युवाओं की खेल में रुचि बढ़ रही है। यह सराहनीय है एवं विद्यार्थी परिषद के ज्ञापन के माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त हुई है। हम इसको अविलंब जाँच-पड़ताल करवाते हुए समाधान करने का हरसंभव प्रयास करूँगी।
छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मंझौल एवं बखरी अनुमंडल के अंतर्गत एकमात्र डिग्री कॉलेज है जिसमें रामचरित्र सिंह महाविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में कर्पूरी स्टेडियम का शिलान्यास आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्रांगण में किया गया था, जो आजतक नहीं बना है। जिसका शिलापट आज भी मौजूद है। इन सभी जटिल मुद्दे को लेकर बिहार सरकार के खेलमंत्री को ज्ञापन देते हुए जल्द-से-जल्द समाधान करने की अपील किया गया। शोधकार्य प्रांत सहसंयोजक अमृतांशु कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज में बहुमूल्य समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाती है।
आज इसी निमित्त शताब्दी मैदान मंझौल के प्रांगण में सौन्दर्यीकरण एवं रखरखाव का कार्य चल रहा है। जिसमें प्रथम दृष्ट्या भारी अनियमितता झलक रही है। जिसकी अविलंब खेलमंत्री महोदया के निगरानी में जाँच-पड़ताल कर बेहतर कार्य करवाने की अपील की। जिला सहसंयोजक रवि कुमार, प्रियांशु कुमार एवं फार्माविजन प्रांत सहसंयोजक श्यामजी ने कहा कि वर्तमान समय में आज के युवा तरुणाई ज्यादातर खेल मैदान से जुड़े रहते हैं। उनके अंदर खेल भावनाओं की जागृति पैदा करने के लिए विभिन्न तरह के खेल का कार्यक्रम पूरे बिहार में करवाते हुए युवाओं को आगे आने का जो मौका मिल रहा है यह काफी सराहनीय कदम है।
हम सभी युवा तरुणाई आज के समय में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए किसी भी खेल कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं यह हम सबों के लिए सुनहरा अवसर है। मौके पर दिव्यांशु राज, प्रियांशु कुमार, अमित कुमार सिंह गप्पू, श्यामजी, अमृतांशु कुमार, कन्हैया कुमार, रवि कुमार, रविराज सिंह, अविनाश कुमार, आदर्श भारती, सत्यम कुमार, सिम्मी सिंह, आदित्य कुमार, आयुष कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
