बिहार

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बेगूसराय, गौरव भारद्वाज :  जिलाधिकारी बेगूसराय के मार्गदर्शन में नीति आयोग द्वारा संचालित ‘संपूर्णता अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीएम श्री विद्यालय, कैलाशपुर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे जन-स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जोड़ना था, ताकि विद्यार्थियों में व्यवहारिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ पेयजल, हाइजीन मैनेजमेंट और पोषण जागरूकता को केंद्र में रखकर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने प्रयोगों के माध्यम से यह समझाया कि सूक्ष्म विज्ञान हमारे दैनिक जीवन से किस प्रकार जुड़ा है और स्वच्छता की छोटी-छोटी आदतें हमें गंभीर बीमारियों से बचाने में कैसे सहायक होती हैं। जल शुद्धिकरण से संबंधित सत्र में विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। व्यक्तिगत स्वच्छता और हाथ धोने की सही विधि को व्यवहारिक रूप में समझाने में पिरामल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पोषण जागरूकता सत्र में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फलों और सब्जियों के पोषक तत्वों की जानकारी दी गई तथा कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।

प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण दास ने अपने संबोधन में कहा कि आज विज्ञान प्रयोगशालाओं से निकलकर जीवन की गुणवत्ता सुधारने का प्रभावी माध्यम बन चुका है और ‘संपूर्णता अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने बताया कि बच्चों को रमन प्रभाव के साथ-साथ सूक्ष्म जीव विज्ञान और स्वच्छता के अंतर्संबंधों को समझाया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े प्रमुख संकेतकों में जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए विद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ये एक सशक्त व स्वस्थ बेगूसराय की नींव रखेंगे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से आरती शर्मा तथा माया कौशल्या संस्था के रोशन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों के बीच क्विज, चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिससे उनमें रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी ने प्रथम, स्वीटी कुमारी ने द्वितीय और संध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में बंटी कुमार एवं प्रिय रानी प्रथम तथा सुमित एवं आयुषी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहे। बेहतरीन साफ-सफाई के लिए आनंद कुमार, लक्ष्मी कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं व्यूटी कुमारी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक सज्जन कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, राजकिशोर कुमार, दिनेश कुमार, अभय शंकर आर्या, मुरारी कुमार तथा शिक्षिकाएँ दीपा भारती, कामिनी कुमारी, आभा कुमारी, नीलू कुमारी, कविता कुमारी, रियाज मैडम, कोमल कुमारी, लिपि कुमारी, सोनाली कुमारी एवं लता कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति नई चेतना का संचार किया तथा ‘स्वस्थ बेगूसराय’ के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान किया।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

बाल विवाह की रोकथाम के लिए नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया

error: