बिहार

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को ग्राम प्लेक्स भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की कि होलिका दहन एवं होली के अवसर पर आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का निर्देश दिया।

Advertisements
Ad 1

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सदर जहानाबाद, एडीएम, डीडीसी, सिविल सर्जन पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संकल्प लिया गया।

Related posts

पटना में UCMAS राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न, 300 से अधिक बच्चों ने दिखाई अद्भुत गणितीय क्षमता

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीतामढ़ी में ‘जानकी नवमी’ पर मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में लिया भाग

सांगठनिक चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और जिला संयोजकों की बैठक संपन्न

error: